Posts

Showing posts from December, 2025

सारी समस्या की जड़ EVM

Image
 जिस देश में वोट वापसी के कानून, जूरी के कानून, रेफरेंडम के कानून नहीं होते वहां की जनता हर समय एलीट के द्वारा पिसती रहती है और बलवा को तैयार रहती है, इसी वजह एलीट हमेशा चौकन्नी रहती है और हर दस साल में कोई न कोई अपना नुमाइंदा नागरिकों को देती रहती है, या कोई न कोई व्यक्ति इस समय को पहचान कर उनका नुमाइंदा बन जाता है और नागरिकों को लगता होता है कि 'वो' उनका है और उसके द्वारा एलीट ये सुनिश्चित करते है कि बलवा कही नया राजनीतिक विकल्प खड़े करने की दिशा में ना चला जाए । एलीट अपने उस नुमांइदे द्वारा लोगो को काबू करवा के रखते है ताकि लोग उसके बताए अनुपयोगी कामों में अपना समय खराब कर देवे । मै ज्यादा पुरानी बात तो नहीं करूंगा, इतिहास भरा है ऐसे उदाहरणों से, पर आज के समय में कुछ उदाहरण है जैसे कि सन 2009 तक आते आते कांग्रेस के प्रति भयंकर बलवा की लहर उस समय लोगो में थी, राजीव भाई दीक्षित जो कि पिछले 20 साल से घूम घूम कर स्वदेशी प्रोडक्ट्स को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे, उनको स्वामी रामदेव ( उस समय वो स्वामी थे ) का साथ मिला और उन्होंने 2014 में पॉलिटिकल पार्टी बना कर चुनाव लड...